news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौत 5 लोग झुलसे

मिर्जापुर : आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौत 5 लोग झुलसे

  •   जेपी पटेल
  •  2025-09-17 21:44:58
  •  0

मिर्जापुर जनपद में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है 5 लोग झुलस गए हैं.सभी झुलसे लोगों का हलिया अस्पताल में इलाज चल रहा है.पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

मिर्जापुर जनपद के हलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में आकाशीय बिजली ने बुधवार को जमकर कहर बरपाया है. आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है पांच लोग झुलस गए हैं. पहली घटना हलिया थाना क्षेत्र के बेलगवा सुखडा गांव की है जानकारी के अनुसार उर्मिला (45) मुरलिया जंगल से जलावनी लकड़ी लेकर घर लौट रही थीं.जैसे ही वह सुखड़ा बाँध के पास पहुँचीं, की अचानक गरज-चमक के साथ बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं.साथ में मौजूद दो ग्रामीण बाल-बाल बच गए और तत्काल घटना की सूचना परिजन एंबुलेंस को दी.मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 से उर्मिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया, जहाँ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने जाँच के बाद मृत घोषित कर दिया.घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.उर्मिला अपने पीछे दो छोटे बेटे 12 वर्षीय प्रदीप और 9 वर्षीय संदीप को छोड़ गई हैं.सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है. दूसरी घटना हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी कला गांव का है जहां बुधवार दोपहर गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही गांव के पांच लोग झुलस गए. सभी को ग्रामीणों की मदद से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.चिकित्सक के अनुसार सभी की हालत सामान्य है. अहुगी कलां गांव के रहने वाले राजू की बेटी अन्नू (10), सोनगढ़ा गांव के रहने नारायण का बेटा ओमप्रकाश (16) जो अहुगी कलां में अपनी बुआ के घर आया था,रामसागर की बेटी अंजली (15), जयशंकर की बेटी राधा (16) और बन्नी (43) बुधवार को दोपहर अपने-अपने घर के कच्चे मकान के दरवाजे पर बैठे थे. इसी दौरान पास में बिजली गिरने से सभी लोग अचेत हो गए.ग्रामीणों की मदद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.जहां चिकित्सकों की देखरेख में सभी का इलाज चल रहा है हालत सामान्य है. लालगंज का सीओ अशोक कुमार ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है पांच लोग अचेत हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट