news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना कहा पहले कब्रिस्तान के बाउंड्री में पैसे का दुरुपयोग किया जाता था

मिर्जापुर: योगी आदित्यनाथ ने सपा पर साधा निशाना कहा पहले कब्रिस्तान के बाउंड्री में पैसे का दुरुपयोग किया जाता था

  •   जेपी पटेल
  •  2026-10-15 15:47:27
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा कहा विंध्य कॉरिडोर का विकास पहले दिया जा सकता था. पर नहीं दिया गया 2017 से पहले यही पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाने में दुरपयोग करते थे, उसी दुरुपयोग को रोका है और विकास किया है. कांग्रेस और सपा दोनों अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं इसलिए जनता ने बेगाना बना दिया.राज्य सभा चुनाव में प्रत्याशी एक चाचा और दूसरा मुंबई के धन्ना सेठ को बना दिए. पीडीए का नारा देने वाले एक भी मुस्लिम, दलित पिछड़ा को नहीं बनाया. मुस्लिम ही बना देते तो अच्छा रहता. पहले विकास सैफई और रायबरेली तक सीमित था.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करते हुए निर्माणाधीन गंगा घाट का निरीक्षण किया.एक शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया. संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा कहा विंध्य कॉरिडोर और विंध्य घाट काली खोह और अष्ठभुजा मंदिर के निर्माण के साथ श्रद्धालुओं को व्यवस्था दिया जा रहा है.यह विकास पहले दिया जा सकता था पर नहीं दिया गया 2017 से पहले यही पैसा कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनाने में दुरपयोग करते थे, उसी दुरुपयोग को रोका है और विकास किया है.पहले यहां आने वाले श्रद्धालुओं को संकरी गलियों में दिक्कत होती थी. प्रदेश के बाहर दूसरे राज्यों में जाने पर लोग कहते हैं कि आज मां विंध्यवासिनी धाम में कितना भव्य कॉरिडोर बन गया है.कांग्रेस और सपा दोनों अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं इसलिए जनता ने बेगाना बना दिया है .राज्य सभा में प्रत्याशी एक चाचा और दूसरा मुंबई के धन्ना सेठ को बना दिए.पीडीए का नारा देने वाले एक भी मुस्लिम, दलित पिछड़ा को नहीं बनाया.बीजेपी ने आम कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया हैं.पीडीए की हवा निकल गई,कहते कुछ और करते कुछ है. पहले सैफई सिंडीकेट का कब्जा था, हमने साढ़े नौ लाख नौजवानों को नौकरी दिया है.कांग्रेस और सपा दोनों शिक्षा के विरोधी है कोई नीति और दिशा नहीं है.2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिकट वन माफिया के तौर पर होती थी आज उत्तर प्रदेश के पहचान वन डिस्ट्रिकट वन प्रोडक्ट के रूप में हो रही है वन डिस्ट्रिकट वन प्रोडक्ट हमारी आर्थिक समृद्धि का आधार बन रहा है 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान परिवारवाद दुष्टिकरण से होती थी आज चुस्त दुरुस्ट कानून व्यवस्था और एउद्योगिक विकास हमारी पहचान बना है. पहले 2017 से पहले विकास सैफई और राएबरेली तक सीमित था 2017 से पहले विकास सैफई और रायबरेली तक सीमित था आज उत्तर प्रदेश का प्रत्येक जनपद और प्रत्येक गांव विकास की एक नई कहानी लिख रहा है.

हम आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एकदिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जनपद पहुंचे थे सबसे पहले वह आप विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया इसके बाद निर्माण दिन गंगा घाट का निरीक्षण कर शिक्षक विधान परिषद प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया और लोगों से अपील किया कि भारतीय जनता पार्टी को जीतने का काम किया जाए.

Tag :  

संबंधित पोस्ट