news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर लौटते समय सड़क किनारे पानी भरे नाले में गिरा मासूम,डूबने से हुई मौत

मिर्जापुर : आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर लौटते समय सड़क किनारे पानी भरे नाले में गिरा मासूम,डूबने से हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2026-10-04 08:39:21
  •  0

मिर्जापुर जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़कर लौट रहा मासूम सड़क किनारे नाले में गिर गया,पानी भरे होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश किया तो पता चला.

मिर्जापुर मड़िहान थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में शनिवार एक हृदयविदारक हादसा हो गया.आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर घर लौट रहा चार वर्षीय मासूम सड़क किनारे नाले में गिर गया, जिससे डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम मचा हुआ है.जानकारी के अनुसार, बभनी थपनवा गांव के रहने वाले संतोष पटेल का चार वर्षीय बेटा लक्ष्य पटेल शनिवार सुबह गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने गया था.दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह अकेले ही पैदल अपने घर के लिए निकला.रास्ते में सड़क किनारे गहरे नाले में अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरा.काफी समय बीत जाने के बाद भी जब मासूम लक्ष्य घर नहीं पहुंचा, तो परिजन चिंतित होकर उसकी खोजबीन में निकले. तलाश करते हुए जब परिजन नाले के पास पहुंचे, तो पानी में बालक का शव उतराता दिखाई दिया.यह देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने तुरंत नाले में कूदकर लक्ष्य को बाहर निकाला और आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले गए. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मासूम की जांच की ,सीएचसी मड़िहान के चिकित्सक डॉ. आर. एस. वर्मा ने देखते ही मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर द्वारा मासूम को मृत घोषित करते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मड़िहान थाना प्रभारी रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि सड़क किनारे नाले में डूबने से मासूम बच्चे की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है

Tag :  

संबंधित पोस्ट