मिर्जापुर : पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने खोलें अपने पत्ते.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिर्जापुर दौरे के दिन अपने अगले कदम का ऐलान किया है.दिव्या मित्तल ने अपनी नई पार्टी बनाया है नाम रखा जननीति भारत पार्टी.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद दिव्या मित्तल ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है.दिव्या मित्तल अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राजनीति में जननीति भारत से1 चुनाव लड़ने का ऐलान किया.मिर्जापुर नगर विधानसभा से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी की है.दिव्या मित्तल के चुनावी ऐलान से मिर्जापुर के साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासत गर्म हो गई है. प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने अब राजनीति में नई शुरुआत की है. दिव्या मित्तल ने गुरुवार को जननीति भारत पार्टी' नाम से अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई है और मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.मिर्जापुर और देवरिया जैसे जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारी संभाल चुकीं दिव्या मित्तल के इस कदम से उत्तर प्रदेश की सियासत में1 नई चर्चा शुरू हो गई है. पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक में इंट्री और दल और निर्दल के बीच गुरुवार को विंध्याचल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विराम लगाते हुए अपनी पार्टी और नाम की घोषणा कर दी है. दरअसल पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद कहा था नवरात्र में ही अपने अगले कदम का ऐलान करूंगी आज उन्होंने नई पार्टी की घोषणा की है. लोग पूछेंगे की पार्टियों की कमी है क्या मगर मैं कहना चाहूंगी कि पार्टिया कमी नहीं है सुनवाई की कमी है. सुनवाई सबकी नही होती है कुछ की होती हैं. राजनीति आप पर राज करती है जननीति में राज आपका होगा जननीति उत्तर प्रदेश के 2027 का चुनाव लड़ेगी. सरकार आपके हिसाब से चलेगी 5 साल नहीं हर दिन लिए.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.