मिर्जापुर जनपद में दीपावली पर्व की रात प्रकाश की चिंगारी से तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है. बेटी की शादी के लिए इकट्ठा किए गए गहने और रुपए कहीं जल गए तो कहीं धान की फसल जल गई है.
मिर्जापुर के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में दीपावली के दीये और पटाखे की चिंगारी से आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया है. पहला मामला हलिया थाना क्षेत्र के दिघुली गांव का है. त्रिवेणी अपने बेटी के शादी के लिए चार लाख के गहने और दो लाख रुपए नगद इकट्ठा किए थे.दीपावली का दिया गिरने से घर में आग लग जिससे जलकर खाक गई है .अब मदद की गुहार लगा रहे हैं.
दूसरी घटना पड़री थाना क्षेत्र के चेंदुली गांव की है दीपावली पर्व की रात किसान गोविंद सिंह के अरमानों पर पानी फेर दिया.अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग की चपेट में आने से लगभग पांच बीघा का तैयार धान की फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
तीसरी घटना विन्धयाचल थाना क्षेत्र गाजीपुर गांव का है.दीपावली की रात किसान पृथ्वी पाल बिंद के मड़हे में आग लगने से 65 हजार रुपए नकद और गृहस्थी का सामान जल गया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.