मिर्जापुर जनपद में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार मां बेटा और मासूम पोता की मौत हो गई है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.
मिर्जापुर के अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर स्थित आलू मिल के सामने बुधवार को भीषड़ सड़क हादसा हो गया.अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां बेटा और एक मासूम पोता की मौत हो गई. बताया जा रहा अहरौरा थाना क्षेत्र के पट्टी कला गांव के रहने वाले मनोज चौहान वाराणसी रामनगर से घर लौट रहे थे. ब मनोज चौहान के साथ उनकी मां मुंन्नी और भतीजा 3 वर्षीय प्रियांश बाइक से आ रहे थे.अदलहाट थाना क्षेत्र के आलूमिल नरायनपुर के सामने पहुंचने पर सड़क में गड्ढे होने के कारण अचानक गिर गए. पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. तीनों का मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.