news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर चारागाह की जमीन के विवाद में अधेड़ की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

मिर्जापुर चारागाह की जमीन के विवाद में अधेड़ की मौत के मामले में तीन गिरफ्तार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-10-13 20:00:05
  •  0

मिर्जापुर : लाठी डंडे से पीट कर अधेड़ की हुई हत्या का पुलिस ने किया पर्दाफाश,हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल. चारागाह के जमीन को लेकर था विवाद. मिर्जापुर मड़िहान पुलिस ने लाठी डंडे से पीट कर अधेड़ के हुए हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चारागाह की जमीन के विवाद विवाद को लेकर अधेड़ धर्मराज यादव की ममरी देवपुरा गांव में 11 अक्टूबर के रात में पीट पीट कर हत्या की गई थी. जिसको लेकर बेटे राजबहादुर यादव ने मड़िहान पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था.बताया था चारागाह की जमीन के विवाद में लाठी-डंडे से मार कर पिता धर्मराज को गंभीर रुप से घायल कर दिया गया था उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़िहान इलाज के लिए ले जाया गया जहां उनकी मृत्यु हो गयी थी. अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के लिखित तहरीर के आधार पर दो अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था तीन जो फरार चल रहे थे उनको मुखबिर की सूचना के आधार पर गोरथरा तिराहे के पास से दिनेश कुमार मौर्या,विवेक कुमार पटेल उर्फ लालू और संदीप शर्मा उर्फ इंदल को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर जेल भेज दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट