news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु

मिर्जापुर : झाड़ी में फेंका मिला नवजात शिशु

  •   जेपी पटेल
  •  2026-02-26 22:40:13
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक नवजात शिशु फेंका हुआ मिला है. झाड़ी में रोने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर नवजात शिशु को कब्जे में लेकर चाइल्ड केयर को सौंप दिया है.

उत्तर प्रदेश से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. एक नवजात शिशु को झाड़ी में फेंक दिया गया. नवजात शिशु जो लड़की है कई घंटे झाड़ी में पड़ी रही.पूरा मामला मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र के निनौटी गांव का है. जानकारी के अनुसार नवजात शिशु झाड़ी में रो रही थी ग्रामीणों ने रोने की आवाज सुनकर पास में गए तो देखा गया नवजात शिशु फेके पड़ी थी. देखते ही देखते ग्रामीण इकट्ठा हो गए किसी ने इस दौरान पुलिस को सूचना दी पुलिस शिशु को कब्जे में लेकर चाइल्ड केयर को सौंप दिया चाइल्ड केयर ने फौरन उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती शिशु को भर्ती कराया.

सक्तेशगढ़ चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडेय के अनुसार चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत निनौटी गांव के एक घर के पीछे झाड़ी में नवजात शिशु कपड़े में लिपटा हुआ मिला है,ग्रामीणों को रोने की आवाज सुनाई दी.ग्रामीणों के सूचना पर नवजात शिशु को कब्जे में लेकर चाइल्ड केयर को सौंप दिया गया है. किसने नवजात शिशु को फेंका है पता कराया जा रहा है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट