news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : विंध्याचल धाम में नवरात्रि के समय 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का होगा ठहराव

मिर्जापुर : विंध्याचल धाम में नवरात्रि के समय 11 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेनों का होगा ठहराव

  •   जेपी पटेल
  •  2024-09-18 09:40:32
  •  0

मिर्जापुर: तीन अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहा है, नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विंंध्याचल रेलवे स्टेशन पर 11 अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव किया जाएगा.सभी ट्रेनें 10 दिनों तक विंध्याचल स्टेशन पर अप और डाउन में दो मिनट रुकेंगी.

मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में तीन अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि का मेला शुरू होने जा रहा है. नवरात्रि में लाखों की संख्या में हर दिन दर्शनार्थी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आते हैं. दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनों को ठहराव किया जाता है. रेलवे की पीआरओ रागिनी सिंह ने बताया कि रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए नवरात्र मेले के दौरान तीन से 11 अक्तूबर और 17 अक्तूबर तक विंध्याचल स्टेशन पर पर 11 जोड़ी ट्रेनों का अप और डाउन लाइन पर दो मिनट का ठहराव होगा.

ट्रेनों की बात किया जाए कौन-कौन ट्रेन रुकेंगे जो इस प्रकार है एसएमवीटी बंगलुरू-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस , लोकमान्य तिलक टर्मिनल-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गुवाहाटी एक्सप्रेस, कामख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल-बनारस एक्सप्रेस हैं.

Tag :  

संबंधित पोस्ट