news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: जीआरपी ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 2019 चल रहा था फरार

मिर्जापुर: जीआरपी ने 10 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, 2019 चल रहा था फरार

  •   जेपी पटेल
  •  2024-09-05 21:58:38
  •  0

मिर्जापुर: मिर्जापुर जीआरपी को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान 10000 के इनामिया को किया गिरफ्तार, 2019 से चल रहा था शातिर बदमाश फरार, मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार.

मिर्ज़ापुर जीआरपी ने 10 हजार रुपये के इनामिया शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. बदमाश 2019 से फरार चल रहा था.अब वह फिर से घटना के इरादे से मिर्जापुर रेलवे स्टेशन आया था. इसकी सूचना मुखबिर द्वारा जीआरपी को लग गई और जीआरपी ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर दो तीन से धर दबोचा.

जीआरपी थाना प्रभारी के निर्देशन में उप निरीक्षक रमेश चंद्र ,उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्रभारी चौकी जीआरपी चोपन,हेड कांस्टेबल अजय कुमार हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2-3 पर चेकिंग कर रहे थे इस दौरान मुकेश कुमार गिरफ्तार किया है जो हिसार हरियाणा का रहने वाला है. 2019 में इस आरोपी के खिलाफ 10000 का पुरस्कार घोषित किया गया था.

Tag :  

संबंधित पोस्ट