news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: चंद्रशेखर आजाद ने मझवा विधानसभा से धीरज मोर्य को घोषित किया प्रत्याशी

मिर्जापुर: चंद्रशेखर आजाद ने मझवा विधानसभा से धीरज मोर्य को घोषित किया प्रत्याशी

  •   जेपी पटेल
  •  2024-08-19 17:12:15
  •  0

मिर्जापुर: बसपा के बाद चंद्रशेखर आजाद ने मझवा विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार का किया ऐलान,चंद्रशेखर आजाद ने धीरज मोर्य को घोषित किया प्रत्याशी, कोन ब्लॉक के पुरजागीर गांव के रहने वाले हैं धीरज मोर्य, 2022 से आजाद समाज पार्टी जुड़कर कर रहे थे काम,वर्तमान में आजाद समाज पार्टी के है जिला सचिव

 

उत्तर प्रदेश के 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. उप चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही चंद्रशेखर आजाद ने तीन सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. गाजियाबाद सदर सीट से चौधरी सतपाल, मुजफ्फरनगर की मीरपुर सीट से जाहिद हसन और मिर्जापुर के मझवा सीट से धीरज मोर्य को प्रत्याशी घोषित किया है. बसपा एक लंबे समय के बाद उपचुनाव लड़ने जा रही है बसपा को टक्कर देने के लिए चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आजाद समाजवादी पार्टी (काशीराम) में काफी दिलचस्पी मिर्जापुर में दिखाई दे रही है. 28 जुलाई को चंद्रशेखर आजाद ने एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन भी मिर्जापुर में किया था जिसके बाद कयास लगाया जा रहा था जल्द ही मझवा विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी की घोषणा होगी अब धीरज मौर्य को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है जिससे कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दे रहा है. धीरज मौर्य कोन ब्लाक के पुरजागीर गांव के रहने वाले है.वाम संगठन से जुड़े हुए थे इसके बाद 2022 में चंद्रशेखर आजाद के पार्टी से जुड़ गए जो वर्तमान में जिला सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं.

 

मझवा सीट पर बसपा भी उपचुनाव लड़ने जा रही है बसपा ने 16 अगस्त को कार्यकर्ता सम्मेलन कर दीपक तिवारी उर्फ दीपू को प्रभारी प्रत्याशी घोषित किया है. बसपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है तो चंद्रशेखर आजाद ने मौर्य पर भरोसा जताया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट