news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: मोबाइल देखते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

मिर्जापुर: मोबाइल देखते समय आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-07-07 22:27:32
  •  0

मिर्जापुर: आकाशीय बिजली के चपेट में आने से युवक की हुई मौत, मोबाइल देखते समय हुआ हादसा,घर के बाहर बरांदे में में बैठा था युवक, युवक की मौत से परिवार में मचा कोराम, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा, संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव की घटना.

 

मिर्जापुर संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में शनिवार के देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट बढ़ने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है खनवर मझारी गांव के रहने वाले राजन कोल अपने खपरैल कच्चे मकान के आगे बरांदे में बैठकर मोबाइल देख रहा था अचानक बादल चमकने के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. आकाशीय बिजली के चपेट में आने से राजन कोल झुलस गया परिजनों ने आनन फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान राजन को मृत घोषित कर दिया. राजन कोल के मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजकर जांच में जुट गई है

 

आकाशीय बिजली गिरने की घटना पर मड़िहान तहसील के तहसीलदार संजीव कुमार यादव मौके पहुंचकर परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली.संजय कुमार यादव ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है सरकारी आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की परिवार को आर्थिक सहयोग किया जाएगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट