news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कोचिंग से लौट रहने दो भाइयों को रौंदा एक ने कूद कर बचाई जान तो दूसरे की हो गई मौत

मिर्जापुर: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कोचिंग से लौट रहने दो भाइयों को रौंदा एक ने कूद कर बचाई जान तो दूसरे की हो गई मौत

  •   जेपी पटेल
  •  2024-06-21 16:56:21
  •  0

मिर्जापुर : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कोचिंग से लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को रौंदा, एक छात्र साइकिल से कूद कर बचाई जान तो दूसरे की हो गई मौत, दोनों छात्र थे सगे भाई कोचिंग से लौटते समय हुआ हादसा, नाराज ग्रामीणों ने सड़क जामकर फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग, मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा, जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव की घटना

 

मिर्जापुर जिगना थाना क्षेत्र के गौरा परमानपुर गांव में शुक्रवार के सुबह उस समय चीख पुकार मच गई जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने कोचिंग से वापस लौट रहे साइकिल सवार दो छात्रों को रौंद दिया. एक छात्रा ने साइकिल से कूद कर अपनी जान बचा ली तो दूसरे की ट्रैक्टर ट्राली के चपेट में आने से मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया जानकारी मिलते ही ग्रामीण ट्रैक्टर को घेर लिया और फरार ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग करने लगे. जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई किसी तरह से ग्रामीणों को समझा बूझकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा.बताया जा रहा है  जिगना थाना के गौरा परमानपुर गांव के रहने वाले रमाशंकर का बेटा राज उर्फ गोलू (14) वर्ष अपने छोटे भाई दीपू गौतम (7) वर्ष को साइकिल पर बैठा कर कोचिंग से वापस घर लौट रहे थे इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली ने रौंद दिया जिसमें छोटा भाई कूद कर किसी तरह जान बचा ली बड़े भाई की जान चली गई. मृतक राज कक्षा सातवीं का छात्र था.मृतक के पिता दिल्ली मे नौकरी करते है. छात्र की मौत से परिजनों में कोहरा मच गया.  घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी,व नायब तहसीलदार लालचंद राम ने लोगों को समझा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

 

क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हुई है. ग्रामीण ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. समझा बुझा कर जाम को खुलवा दिया गया है ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है. 

Tag :  

संबंधित पोस्ट