news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : दो समुदाय में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, एक महिला की मौत

मिर्जापुर : दो समुदाय में पैसे के लेनदेन को लेकर हुई मारपीट, एक महिला की मौत

  •  
  •  2024-06-09 17:19:57
  •  0

मिर्जापुर : पैसे के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के बीच हुई जमकर मारपीट, मारपीट के दौरान घायल एक महिला की हुई मौत, जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस के उच्च अधिकारी, घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा,चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां की घटना.

मिर्जापुर चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर शनिवार के शाम दो समुदायों के बीच जमकर मारपीट हो गई. मारपीट में एक महिला की इलाज के दौरान मौत भी हो गई है. बताया जा रहा है चुनार थाना क्षेत्र के बरगवां के रहने वाले रामबली ने नौ महीने पहले जरूरत पड़ने पर गांव के ही रमजान अली को उधार पैसा दिया था. दिए गए पैसे को वापस मांगने के लिए जब रमजान अली के घर पहुंचा तो वह पैसा देने में आनाकानी करने लगा साथ ही जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर भाग जाने की धमकी दी. जिसके बाद वहां से रामबली अपने घर वापस आ गया.इसके थोड़ी देर बाद रमजान अली अपनी पत्नी नफीसा बेगम और पड़री थाना क्षेत्र के दाढ़ीराम गांव के रहने वाले गोलू सिंह तीनों रामबली के घर पहुंच कर आवाज देकर बाहर बुलाया घर से बाहर आते ही गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे बीच-बचाव करने आई रामबली की पत्नी कविता को तीनों ने तेज धक्का दे दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गई बेहोश होने पर परिजन एम्बुलेंस के मदद से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया जहां डाक्टरों ने इलाज के दौरान कविता को मृत घोषित कर दिया.जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन और एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली. रामबली के तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गैर इरातन हत्या का मुकदमा दर्ज तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी जिसमें एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है मारपीट में शामिल सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट