news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : ट्रेन की चपेट में आने से ममेरे भाई-बहन की हुई मौत

मिर्जापुर : ट्रेन की चपेट में आने से ममेरे भाई-बहन की हुई मौत

  •  
  •  2024-06-09 17:16:40
  •  0

मिर्जापुर : ट्रेन के चपेट में आने से ममेरे भाई-बहन की हुई मौत, सब्जी लेने गए थे दोनों भाई-बहन, वापस लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के संगमोहल ओवर ब्रिज के पास की घटना.

मिर्जापुर कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के संगमोहल ओवर ब्रिज के बड़ा हादसा हो गया ट्रेन की चपेट में आने से ममेरे भाई-बहन की मौत हो गई. घटना शनिवार के रात की है. स्थानीय लोगों की सूचना पर कटरा कोतवाली और जीआरपी की टीम पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दिया सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है पड़री थाना क्षेत्र के इंदीक पूरा गांव के रहने वाले भीम सिंह अपने परिवार के साथ कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुराने दशमी मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं. चार दिन पहले भी सिंह का भांजा कन्हैया आजमगढ़ से मामा के घर आया हुआ था. शनिवार की रात कन्हैया अपने ममेरी बहन मनीषा सिंह के साथ सब्जी खरीदने संगमोहल ओवर ब्रिज के पास गया था इस दौरान दोनों ट्रेन के चपेट में आ गए जिससे मौत हो गई.

मनीषा के पिता भीम सिंह ने बताया कि दोनों सब्जी लेने निकले थे इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है मनीष गुरु नानक स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा थी.कन्हैया भांजा है जो आजमगढ़ से मेरे घर आया हुआ था. वहीं जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से ममेरे भाई बहन की मौत हुई है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट