news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सी विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर कर सकते है शिकायत 100 मिनट में होगी कार्रवाई

मिर्जापुर : सी विजिल एप पर आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन होने पर कर सकते है शिकायत 100 मिनट में होगी कार्रवाई

  •   जेपी पटेल
  •  2024-03-27 20:14:23
  •  0

लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायत करने और शिकायतों के निस्तारण के के लिए आनलाइन सी-विजिल एप विकसित किया गया है। एप पर चुनाव की घोषणा से मतदान दिवस तक शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत अपलोड की जा सकती है।सी-विजिल एप के उपयोग करने लिये अपने स्मार्टफोन पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर अपना मोबाइल नम्बर डालकर ओटीपी के माध्यम से एप में लागिन कर शिकायत दर्ज की जा सकती है। सी-विजिल एप पर साक्ष्य के तौर पर केवल लाइव फोटो, वीडियो, आडियो ही अपलोड किया जा सकता है। शिकायत अपलोड होने के उपरान्त 100 मिनट के अन्दर शिकायत का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी द्वारा सी विजिल एप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाना है। निस्तारण के पश्चात् विवरण शिकायतकर्ता के सी-विजिल एप पर स्वतः उपलब्ध हो जायेगा।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी राजनैतिक दलो व अभ्यर्थियो व नागरिको से अपील करते हुये कहा है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में आनलाइन शिकायत के लिए आयोग द्वारा विकसित सी-विजिल एप का प्रयोग करें।

Tag :   #लोकसभा चुनाव #मिर्जापुर #जिला निर्वाचन अधिकारी # आचार संहिता उल्लंघन #कार्रवाई

संबंधित पोस्ट