news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

मिर्जापुर : अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

  •   मनीष रावत
  •  2024-03-11 16:21:22
  •  0

मिर्जापुर जनपद में अवैध रूप से अफीम की खेती करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है, खेत से 2 करोड़ रुपए की कीमत का 2675 अफीम पोस्ता के पौधे को बरामद किया है । एक सप्ताह पहले करोड़ों रुपए का अवैध अफीम भी पुलिस ने बरामद कर चुकी है।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के पियरीभीट ग्राम में हो रही अफीम की अवैध खेती की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की गांव निवासी फूलचंद बिंद ने अपने खेत में अफीम की खेती कर रखी है । पुलिस ने खेत में ढाई से तीन फुट की खड़ी फसल को काटकर वजन कराया । कुल 109 किलो 2675 अफीम के पौधे डोडा सहित निकला । पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर खुलासा करते हुए बताया कि नशा के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है । अफीम की खेती की सूचना पर पहुंची पुलिस को खेत में अफीम की लहलहाती फसल खड़ी मिली जिसके बाद गिरफ्तारी हुई है। लगभग दो करोड़ रुपए मूल्य का अफीम डोडा बरामद हुआ है । खेती के लिए बीज कहां से लाता था, कहां तैयार कर भेचता था, कौन कौन इस कार्य संलिप्त है के लिए विवेचना किया जा रहा है

Tag :   #विंध्याचलपुलिस #अफीम #खेती #गिरफ्तार #मिर्जापुर #crime #newsaddaaclick

संबंधित पोस्ट