news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : सामाजिक संस्था साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने मिर्जापुर में खोला ब्रांच

मिर्जापुर : सामाजिक संस्था साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने मिर्जापुर में खोला ब्रांच

  •   जेपी पटेल
  •  2024-03-10 16:32:36
  •  0

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सामाजिक संस्था साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी लगातार काम कर रही है. वाराणसी के बाद अब साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी संस्था मिर्जापुर में भी अपना काम शुरू कर दिया है. संस्था अपना 6वां स्थापना दिवस मना रहा है इस मौके पर साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी ने मिर्जापुर के लोहन्दी खुर्द में विंध्याचल ब्रांच के नाम से सिलाई केंद्र और ब्यूटीशियन केंद्र का उद्घाटन किया है. संस्था के संस्थापक वंदना सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर दोनों केन्द्रों का उद्घाटन करने के बाद विंध्याचल ब्रांच में सावित्री देवी को अध्यक्ष और अनुपमा देवी को सचिव मनोनीत किया है. इस दौरान केंद्र पर पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है चूल्हा चौका से निकलकर बाहर काम कर रही हैं. सिलाई और ब्यूटीशियन केंद्र से महिलाएं सिलाई और ब्यूटीशियन का कोर्स कर अच्छी कमाई कर सकती हैं.

Tag :   #महिलाएं #सिलाई केंद्र #साई वंदना वेलफेयर एंड रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी #मिर्जापुर #न्यूज़अड्डाक्लिक

संबंधित पोस्ट