news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : सवारियों से भरी ऑटो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत तीन घायल

मिर्ज़ापुर : सवारियों से भरी ऑटो पलटने से एक बुजुर्ग की मौत तीन घायल

  •   आफताब आलम
  •  2023-12-10 23:11:58
  •  0

मिर्ज़ापुर अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा-सरिया मार्ग पर मझवां गांव के पास रविवार के देर शाम उस समय चीखपुकार मच गई जब सवारियों से भरी ऑटो पलट गई. ऑटो पलटते देख ग्रामीणों ने दौड़ कर ऑटो में फंसे सभी सवारियों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने एक बुजुर्ग को मृत्यु घोषित कर दिया.बताया जा रहा है सभी घायल बाजार से गांव वापस हो रहे थे ऑटो जैसे मझवां गांव के पास पहुचा अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें लल्लन सिंह पटेल उम्र करीब-70 वर्ष, रामकुमार बिन्द उम्र करीब-28 वर्ष निवासी सरिया थाना अहरौरा के रहने वाले और विशाल चौहान उम्र करीब-12 वर्ष रजनी उम्र करीब-37 वर्ष निवासी फुलवरिया थाना अहरौरा के रहने वाले घायल हो गए. इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा भिजवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने लल्लन सिंह पटेल को मृत घोषित कर दिया. तीन घायलों का इलाज चल रहा है स्थिति सामान्य बतायी जा रही है.

Tag :  # accident #mirzapur #police

संबंधित पोस्ट