news updates

मिर्जापुर: हाइवा ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की हुई मौत, नाराज ग्रामीणों ने ट्रक में लगाई आग मिर्जापुर: धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी इमरान खान को सीजेएम कोर्ट से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल मिर्जापुर: मां विंध्यवासिनी मंदिर पर ठंड को देखते हुए जगह-जगह लगाया गया हीटर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्ज़ापुर : परिनिर्वाण दिवस पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

मिर्ज़ापुर : परिनिर्वाण दिवस पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

  •   जेपी पटेल
  •  2023-12-06 22:46:20
  •  0

मिर्जापुर सरदार पटेल चौराहा स्थित संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अपना दल एस के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.मंत्री आशीष पटेल ने कहा की बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया है, उनके परिनिर्वाण दिवस पर हम सब को अनुसरण करना चाहिए.वही नगर के घुरहुपट्टी स्थित अंबेडकर पार्क में जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. जिलाध्यक्ष ने कहा की भारत रत्न बाबा भीमराव अंबेडकर ने देश में दलित-आदिवासी के आर्थिक व सामाजिक उत्थान के लिए लड़ाई लड़ी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट