news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर क्रेशर हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजन को मिला 15 -15 लाख रुपये का चेक

मिर्जापुर क्रेशर हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजन को मिला 15 -15 लाख रुपये का चेक

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-06 20:56:28
  •  0

मिर्जापुर के क्रेशर प्लांट के हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने घर पर जाकर 15-15 लाख रुपये का चेक सौंप कर आगे भी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है.यह सहायता जिला प्रशासन ने क्रेशर मालिक से दिलवाया है. आगे सरकारी सहायता भी की जाएगी.

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवतीदेई स्थित एस एस रंजन स्टोन प्लांट में कल अचानक हुए हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को क्रेशर मलिक ने 15- 15 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक के साथ ही 25-25000 रुपये तत्काल नगद अंतिम संस्कार के लिए मदद किया है. यह मदद उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने मृतक मजदूरों के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को सौप है. आगे कहां कि सरकार की तरफ से जो मदद की जाती है वह भी की जाएगी.हर संभव मदद करने के लिए सरकार परिजनों के साथ है.

दरअसल अहरौरा थाना क्षेत्र के भगवतीदेई स्थित एस एस रंजन स्टोन प्लांट में शनिवार के दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान अचानक क्रेशर प्लांट का एक हिस्सा गिर जाने से काम कर रहे सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के बड़गवां गांव के रहने वाले मजदूर दुर्योधन विश्वकर्मा, अशोक गोंड, लालबहादुर बैगा और राकेश गोंड मलबे में दब गए. केसर मालिक और श्रमिकों ने आनंद-पणन में निकालकर अस्पताल वाराणसी ले जा रहे थे इस दौरान रास्ते में चारों ने दम तोड़ दिया घटना की जानकारी मिलते ही मिर्जापुर जिला प्रशासन भी पहुंच गया सभी मृतकों को के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना के जांच में जुट गई. घटना में अब तक पांच लोगों के खिलाफ नामजद और अज्ञात खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर गया है.खदान मालिक मधुसूदन सिंह ब्लास्टिंग कार्यकर्ता मनोज यादव क्रेशर मलिक शिवकुमार पटेल उर्फ पिंटू, विनोद पटेल व आनंद पटेल नामजद है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट