news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों के टक्कर में एक की मौत दो घायल

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों के टक्कर में एक की मौत दो घायल

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-06 20:54:33
  •  0

मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड घुमान घाटी में रविवार को भीषण हादसा हो गया.मध्य प्रदेश के सीधी से गिट्टी लादकर बिहार जा रहे ट्रेलर ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक जो तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था टक्कर मार दिया साथ ही नारियल लादकर रीवा से मिर्जापुर जा रहे पिकअप गाड़ी में भी टक्कर मार दी. टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर ट्रक दोनों पलट गए वही पिकअप गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. पिकअप ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रेलर और ट्रक के ड्राइवर घायल हो गए दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर इलाज चल रहा है ट्रक और ट्रेलर के खलासी बाल बाल बच गए हैं. हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क पर से ट्रक ट्रेलर और पिकअप गाड़ी को हटवाया. बताया जा रहा जनपद गाजीपुर के सराय गोकुल थाना सादियाबाद के रहने वाला ट्रेलर चालक भैया लाल यादव मध्य प्रदेश के सीधी से गिट्टी लादकर बिहार के ले जा रहा था.वही मध्य प्रदेश के रीवा जनपद के गूढ़ थाना क्षेत्र के गूढ़ के रहने वाला पिकप वाहन चालक रावेंद्र बसोर रीवा से मिर्जापुर के लिए नारियल लादकर ले जा रहा था.जबकि कानपुर देहात के राजपुर के रहने वाला ट्रक चालक हकीम तेलंगाना से मिर्च लादकर गोरखपुर जा रहा था. तीनों वाहन जैसे मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का मोड घुमान घाटी पर पहुंचे इस दौरान ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से मिर्च लग ट्रक में टक्कर मार दी और पास से गुजर रहे पिकअप गाड़ी में भी टक्कर हो गई टक्कर इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर और ट्रक सड़क पर पलट गए और पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पिकअप चालक की मौके पर मौत हो गई. ट्रक और ट्रेलर के ड्राइवर घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप ड्राइवर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायल ट्रक और ट्रेलर के ड्राइवर को अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा दिया है. ड्रमंडगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि घाटी में पलटे ट्रक व ट्रेलर को जेसीबी व क्रेन की मदद से राष्ट्रीय राजमार्ग से किनारे हटवा दिया गया है.गिट्टी लदे ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आने से मध्यप्रदेश के पिकप वाहन चालक की मौत हो गई है. घटना में ट्रेलर चालक को गंभीर चोटें आई हैं.ट्रक चालक के सिर में चोटें आई हैं उपचार करवाया जा रहा है. ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट