news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : निबंधन विभाग के नए भवन के निर्माण के लिए मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया शिलान्यास, 4 करोड़ के अधिक लागत से होगा तैयार

मिर्जापुर : निबंधन विभाग के नए भवन के निर्माण के लिए मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने किया शिलान्यास, 4 करोड़ के अधिक लागत से होगा तैयार

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-06 20:52:58
  •  0

मिर्जापुर जनपद के सदर तहसील अंतर्गत बनने वाले नए निबंधन विभाग के भवन का मंत्री रवीन्द्र जायसवाल ने शिलान्यास किया है.4 करोड़ 65 लाख की लागत से तैयार होगा. विभाग में काम करें अधिकारियों को जहां हाईटेक कार्यालय मिलेगा वहीं ग्रामीण अंचल में भवन का निर्माण कराए जाने से रोजगार भी उपलब्ध होंगे.

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल रविवार को मिर्जापुर जनपद पहुंचे. सिटी ब्लॉक के सिरसी गहरवार/ चंदईपुर में उप महानिरीक्षक निबंधन, सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं उप निबंधक कार्यालय सदर का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया. 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से इस भवन का निर्माण कराया जाएगा. दिसंबर 2026 तक तैयार हो जाएगा मिर्जापुर के नागरिकों को लाभ मिलने लगेगा. भवन के निर्माण हो जाने पर जहां विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवन से छुटकारा मिलेगा और एक हाईटेक भवन में काम करने का मौका मिलेगा तो वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगी और सड़के अच्छी हो जाएंगे.

पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग रवीन्द्र जायसवाल ने बताया कि जो सबसे ज्यादा रेवेन्यू विभाग देता है उसके जर्जर भवन काफी दिनों से पड़े हुए थे जिसको लेकर प्रदेश सरकार ने नए भवन का निर्माण करवा रही है. उत्तर प्रदेश में 104 जगह फोन का निर्माण कराया जा रहा है. विधायक और संसद के अनुरोध पर यह काम हो रहे हैं मिर्जापुर में भी चुनार में भवन का निर्माण हो चुका है सदर में शिलान्यास कर दिया गया है जल्द ही मड़िहान और लालगंज में निर्माण कराया जाएगा जिससे अधिकारियों को बैठने से लेकर रिकॉर्ड रूम तक ठीक हो जाएंगे और क्रेता विक्रेता उनके लिए भी भवन में सुविधा रहेगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट