news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : छत्तीसगढ़ से भटकर जंगली हाथी पहुंचे मिर्जापुर, वन विभाग ग्रामीणों को किया अलर्ट

मिर्जापुर : छत्तीसगढ़ से भटकर जंगली हाथी पहुंचे मिर्जापुर, वन विभाग ग्रामीणों को किया अलर्ट

  •   जेपी पटेल
  •  2026-09-03 07:33:04
  •  0

मिर्जापुर जनपद में छत्तीसगढ़ से भटक कर जंगली हाथी के पहुंचने पर कई गांव में दहशत का माहौल है.हाथियों ने कई गांव के फसलों को खराब कर दिया है.सभी ग्रामीणों को माइक से वन विभाग टीम एलाउंस कर रही है.कोई ग्रामीण जंगल की तरफ गाय बकरी भेड़ लेकर न जाए.रात के समय सभी अपनी लाइट बंद रखें किसी प्रकार का कोई लाइट ना जलाएं.

मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के कटरा जंगल में जंगली हाथियों के पहुंचने से गांवों में दहशत का माहौल है. जंगली हाथी कई गांव के फसल को नष्ट कर दिए हैं जिसको लेकर वन विभाग की टीम सभी ग्रामीणों को माइक से वन विभाग टीम एलाउंस कर रही है.कोई ग्रामीण जंगल की तरफ गाय बकरी भेड़ लेकर न जाए.रात के समय सभी अपनी लाइट बंद रखें किसी प्रकार का कोई लाइट ना जलाएं. अनहोनी होने पर खुद की जिम्मेदार होंगे.वन विभाग की टीम जीपीएस ट्रैकर से ट्रैक करते हुए हाथी के साथ-साथ पूरी सुरक्षा की देखभाल कर रही है.वन विभाग टीम जीपीएस से ट्रैक करते हुए दोनों हाथी को माधोगढ़ राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ ले तक ले जाएंगे.

बताया जा रहा है छत्तीसगढ़ के माधोगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से 8 महीने पहले दोनों हाथी निकले थे भटकते हुए मध्यप्रदेश के रास्ते होते हुए मिर्जापुर जंगल जंगली हाथी पहुंच गये है.वन विभाग टीम की खोज के बाद जंगल मे टहलते हाथी दिखे है.हाथी में एक मेल और एक फीमेल है.फीमेल हाथी गर्भवती है.वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जंगली हाथी को नहीं छेड़ा जाएगा, जिस रास्ते से आई हैं खुद वह वापस चले जाएंगे बस केवल जीपीएस ट्रैक करते रहना है.

वन क्षेत्र अधिकारी रवि शंकर शर्मा के निर्देशन में वन रक्षक अनादि नाथ तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ जीपीएस ट्रैकर से ट्रैक करते हुए हाथी के साथ-साथ पूरी सुरक्षा की देखभाल कर रहे है.वन क्षेत्र अधिकारी रवि शंकर शर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के माधोगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से हाथी भटक कर मध्य प्रदेश के रास्ते मिर्जापुर जनपद पहुंच आए हैं इनको जीपीएस ट्रैक करके पता किया गया है और जीपीएस से ट्रैक करते हुए इन्हें छत्तीसगढ़ तक पहुंचाया जाएगा ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है

Tag :  

संबंधित पोस्ट