मिर्जापुर जनपद में पिकनिक मनाने फाल पर आए एक सैलानी स्नान करते समय गहरे पानी में अचानक चला गया और डूब गया. जिससे सैलानी की मौत हो गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिर्जापुर लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकरिया फॉल में स्नान कर रहे सैलानियों के बीच उस समय चीखपुकार मच गई जब एक सैलानी गहरे पानी में अचानक जाने से तेज रफ्तार पानी मे डूबने लगा,मौजूद लोग बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नही पाए वह डूब गया.युवक की पहचान चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी निवासी 29 वर्षीय रतन प्रजापति के रूप में हुई है. वह परिजनों के साथ बोकरिया फाल में पिकनिक मनाने आया था. घटना की सूचना मिलते ही लहंगपुर चौकी की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी निवासी रतन प्रजापति पुत्र सरोज प्रजापति परिजनों के साथ बोकरिया जलप्रपात (फाल) में पिकनिक के लिए परिजनों के साथ पहुंचा था.फाल में नहाते समय रतन प्रजापति गहरे पानी में डूब गया.जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना प्राप्त होने पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे लहंगपुर चौकी प्रभारी गुरु प्रसाद सिंह ने शव को पानी से बाहर निकाला और अग्रिम कार्यवाही करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.बरसात के इस मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों और जलप्रपातों (फॉल्स) पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. बोकरिया फाल मिर्जापुर शहर के नजदीक होने के कारण काफी संख्या में सैलानी पहुंचे थे.उन्हीं में चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के डीजल कालोनी के रहने वाले रतन प्रजापति अपनी बहन व अन्य परिजनों के साथ पहुंचे थे फाल में स्नान करते समय यह हादसा हो गया.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.