news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-19 22:44:51
  •  0

मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की मिर्जापुर जनपद में समीक्षा की और 31 टीबी मरीजों को पोषण की पोटली दी है. साथ ही सभी को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई.कहा पोषण से ही मरीज जल्दी ठीक होंगे.भारत को टीबी मुक्त बनाना है, ये लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है.

मिर्जापुर की सांसद व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बुधवार को जिला मुख्यालय के कलेट्रेट सभागार पहुंचकर टीबी उन्मूलन की समीक्षा की है.इस दौरान 31 टीबी मरीजों को पोषण की पोटली दी है. साथ ही सभी को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई.कहा पोषण से ही मरीज जल्दी ठीक होंगे.भारत को टीबी मुक्त बनाना है, ये लड़ाई हम सबको मिलकर लड़नी है.100 दिवसीय कम्पेन कार्यक्रम में मिर्जापुर जनपद में 694 नये मरीजों का पहचान की गई है.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा देश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की जांच दवाएं सुबिधायें मिल रही है, हम तेजी से स्क्रीनिंग कर रहे हैं गांव से लेकर शहर तक ताकि टीबी मुक्त कर सके,कोई छूटने ना पाए चाहे लक्षण वाले हो चाहे बिना लक्षण के हो.जनपदवासियों से आग्रह है कि टीबी की जांच सभी कराये.आपके घर में टीवी रोगी है तो इसे छिपाने की आवश्यकता नहीं है.इसके इलाज के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं आज टीबी से लड़कर टीबी रोगी दवा से मुक्त हो रहे हैं.प्राइवेट हॉस्पिटलों से भी आग्रह है कि जो भी रोगी आ रहे टीबी की स्क्रीनिंग जरूर करें.दवा इलाज के साथ ही और रोगी को 1000 रुपये न्यूट्रीशन के लिए दिया जा रहा है.टीबी को मुक्त करने के लिए केवल सरकार प्रशासन की नहीं आम लोगों को आगे आना होगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट