मिर्जापुर : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चुनार किले पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने ध्वजारोहण किया.मंत्री ने तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया और देशभक्ति का संदेश दिया. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया गया. पूरे चुनार किले में तिरंगे की शान और जयकारों की गूंज रही.
आज पूरे देश भर में 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है इस ऐतिहासिक मौके पर मिर्जापुर के चुनार किले पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने किया ध्वजारोहण किया और कैबिनेट मत्री ने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ल बधाई दी. चुनार किला परिसर में वृक्षारोपण किया.इस दौरान जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.