news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : 'जिम जिहाद' के गैंग लीडर इमरान की डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

मिर्जापुर : 'जिम जिहाद' के गैंग लीडर इमरान की डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क

  •   जेपी पटेल
  •  2026-08-08 12:49:16
  •  0

मिर्जापुर : जिम के आड़ में धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड इमरान की प्रयागराज के कोरांव इलाके में डेढ़ करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया.इमरान जिम की आड़ में जिम में आने वाली महिलाओं को ट्रेनिंग के बहाने दोस्ती,प्यार और यौन उत्पीड़न कर ब्लैकमेल करता था.गैंग लीडर इमरान पर आधा दर्जन से ज्यादा जघन्य अपराध के मुकदमे दर्ज हैं.

मिर्जापुर की जिम की आड़ में धर्मांतरण शारीरिक शोषण ब्लैकमेल करने वालो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. गैंग लीडर इमरान की डेढ़ करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया गया है.कोरांव तहसील के तिरसठ मौजा में डेढ़ करोड़ की संपत्ति को मिर्जापुर के पड़री पुलिस व कोरांव पुलिस और राजस्व की टीम ने जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की है. चर्चित 'जिम जिहाद' मामले के गैंग लीडर इमरान के खिलाफ आधा दर्जन से ज्यादा जघन्य अपराध के मुकदमे दर्ज हैं.

मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार गंगवार के आदेश पर 7 अगस्त मिर्जापुर और प्रयागराज पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने नायब तहसीलदार कोरांव, थाना पड़री पुलिस और कोरांव पुलिस के साथ मिलकर इमरान खान की संपत्ति को कुर्क की गई है.कुर्क की गई संपत्ति कोरांव तहसील स्थित मौजा तिरसठ की आराजी संख्या 01ख है, जिसका रकबा 1.05960 हेक्टेयर है.इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये है. दरअसल जनवरी 2026 में जिम आ रही तो लड़कियों ने देहात कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था आरोप लगाया था कि जिम की आड़ में दोस्ती प्यार शारीरिक शोषण और धर्मांतरण के साथ थी ब्लैकमेल किया जाता है. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर कर अब तक 10 को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. पांच जिम को सील किया गया है. सभी का सरगना इमरान खान था.

Tag :  

संबंधित पोस्ट