मिर्जापुर जनपद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने 8 अगस्त को प्रयागराज आ रहे राहुल गांधी को लेकर जमकर निशाना साधा. कहा फिरोज जहांगीर का प्रयागराज में कब्र है जो राहुल गांधी के दादा का है, दो फूल के लिए तरस रहे हैं कभी यह परिवार वहां नहीं जाता है.इस परिवार को डर है कि वहां जाएंगे तो पोल खुल जाएगी जो हिंदू का आडंबर ओढ़ रखा है. पारसी थे इसलिए यह नहीं जाना चाहते हैं इनको कल छात्रों के संबोधन में कहना चाहिए हमारे दादा पारसी थे. इस परिवार को खोज किया जाए कि किस जाति के हैं तो पुरातत्व विभाग को लगाना पड़ेगा.
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जनपद शुक्रवार को पहुंचे. भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता की. 8 अगस्त को प्रयागराज आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर जमकर निशाना साधा कहा फिरोज जहांगीर पारसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे, अंतिम समय तक पारसी थे उनका कब्र प्रमाण है.यह परिवार गांधी बनकर लोगों बताते हैं हम हिंदू ब्राह्मण हैं, लेकिन कभी अपने दादा के कब्र पर यह परिवार नहीं जाता, मैं इलाहाबाद जाकर देखा कि उनके दादा का पारसी कब्रिस्तान में उनके दादा का कब्र है.फिरोज के ससुर,पत्नी, बेटे प्रधानमंत्री रहे उनकी बहु सुपर पीएम रही उनके पौत्र इस समय नेता प्रतिपक्ष हैं आज फिरोज अपने कब्र पर दो फूलों के लिए तरसते है.कारण पता किया गया तो पता चला कि फिरोज फारसी थे यह परिवार नकली आडंबर ओढ़ कर अपने को हिन्दू ब्राह्मण बता रहे हैं वहां जाएंगे तो इनकी पोल खुल जाएगी यह ना हिंदू है ना ब्राह्मण है हम तो कहेंगे पारसी होना कोई गुनाह नहीं है पारसी समुदाय का भी इस देश में बड़ा योगदान रहा.राहुल गांधी से अनुरोध है कि कल प्रयागराज आ रहे हैं उनको याद दिलाने के लिए आज मैं फिर वहां गया था मम्फोर्डगंज राहुल गांधी जाए और प्रयागराज में युवाओं को सच्चाई बताएं कि मैं पहली बार एक सच बता रहा हूं .इस परिवार का खोज करना हो कि किस जाति के हैं तो शायद भारत सरकार को पुरातत्व विभाग को लगाना पड़ेगा.नेहरू,फ़ारसी, गांधी वाड्रा इतने तो हल्दीराम के मिक्सर में भी नहीं है इतनी मिक्सिंग है इसलिए इसको खोज करने के लिए पुरातत्व विभाग को लगाना पड़ेगा भारत सरकार से मांग करता हूं कि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से पुरातत्व विभाग लगाकर पता कराया जाए. मोहन भागवत में जेन जी के समर्थन में कहा कि सरकार को बात करनी चाहिए थी इसको लेकर कहा कि उनका यह सुझाव है विरोध नहीं है यह छात्रों का आंदोलन नहीं है छात्रों को मोहरा बनाया गया है वहां पर नारे क्या लग रहे थे सभी ने सुना है.
कांग्रेस के साथ समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा कहा कांग्रेस, केजरीवाल और अखिलेश यादव के पास अपना संगठन है अपने संगठन के दम पर नहीं कर पा रहे हैं यह भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने के लिए कॉकरोच के नाम से पार्टी बनाई है.कुछ और बनाते दुनिया में लोकतंत्र का क्या मजाक बनाया है पेपर लीक इनका एजेंडा होता तो पंजाब क्यों नहीं जा रहे झारखंड क्यों नहीं जा रहे हैं केरल क्यों नहीं जा रहे हैं.यह एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है इसकी जांच होगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.