मिर्जापुर जनपद के मड़िहान विधानसभा में पहली बारिश में पीडब्ल्यूडी का संपर्क मार्ग बह गया.स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुलिया पार कर रहे है.स्कूल जा रहे बच्चों को टीचर और ग्रामीण भी पार करा रहे. पुलिया बह जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है.
मिर्जापुर के मड़िहान तहसील के बभनी थपनवा गांव गांव में दो दिन से लगातार हो रहे बारिश के कारण संपर्क मार्ग बह गया है. संपर्क मार्ग बह जाने के कारण जान जोखिम में डालकर स्कूली बच्चे स्कूल जाने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं. स्कूली बच्चों को टीचर और ग्रामीण पार करा रहे हैं जिसका वीडियो सामने आया है.बताया जा रहा है गुरुवार को भारी बारिश होने के कारण संपर्क मार्ग बह गया शुक्रवार के सुबह जब स्कूल जाने निकले बच्चों के सामने क्षतिग्रस्त मार्ग सबसे बड़ी चुनौती बन गया. टीचर और ग्रामीण बच्चों को सुरक्षित तरीके से टूटे हुए पुलिया को पार कराया. बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित है तो वहीं ग्रामीण गुणवत्ता पूर्ण कार्य न होने से आक्रोशित है. ग्रामीणों का आरोप है कुछ महीने पहले ही लोक निर्माण विभाग ने अस्थाई मरम्मत कर खाना पूर्ति किया था जिसके कारण सड़क बही है, पहली ही तेज बारिश में सड़क बह जाने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीण सवाल खड़े कर रहे हैं. उनका कहना है कि यदि स्थायी निर्माण और गुणवत्तापूर्ण कराया गया होता तो यह स्थिति नहीं बनती. बारिश में संपर्क मार्ग बह जाने से पूरे गांव का आवागमन बाधित हो गया है सबसे अधिक परेशानी कंपोजिट विद्यालय के 292 छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है, जिन्हें जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है. हम ग्रामीणों की मांग है कि तत्काल इसे ठीक कराया जाए जिससे कोई बड़ी घटना न घट पाये.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.