मिर्जापुर जनपद में कुत्ते ने एक माह की बच्ची का सिर नोच लिया.इलाज के लिए ले जाते समय बच्ची की रास्ते मे मौत हो गई.बच्ची को लेटाकर मां गई थी कपड़े धोने इस दौरान आवारा कुत्ते ने बच्ची का सिर और चेहरा नोंच लिया था.
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में कपड़ा धोने गई एक मां की एक महीने की बच्ची को कुत्ते ने सिर और चेहरे को नोच लिया.गंभीर रूप से घायल बच्ची को परिजन मंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा कलना गहवार गांव के चंद्रमा बिंद की एक माह की बेटी मुनीता शुक्रवार के सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर उसकी मां कविता लिटा दी थी.और गीले कपड़े को धोने चली गई,तभी बाहर से आया कुत्ता बेटी मुनीता को जबड़े से पकड़कर नीचे गिरा दिया और उसके सिर और चेहरे को नोच दिया. बच्ची की चीखपुकार सुन कर मां दौड़कर आई, कुत्ते को डंडे से भारी तब जाकर कुत्ता बच्चों को छोड़कर भाग गया इसके बाद परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे इस दौरान रास्ते में बच्ची की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया.परिजन पुलिस को बिना सूचना दिये बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया.
मंडलीय अस्पताल अस्पताल के डॉक्टर प्रशांत त्रिपाठी ने बताया कि एक मासूम बच्ची को अस्पताल लाया गया था जिसे कुत्ते ने काटा था बच्ची की अस्पताल आने से पहले ही मौत हो गई थी. कुत्ते ने बच्ची के सिर व चेहरे को नोंच दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी. परिजन यहां से घर लेकर चले गए.वहीं इस मामले में विंध्याचल कोतवाली प्रभारी अजीत सिंह से बताया की ऐसी कोई जानकारी मेरे पास नहीं आई है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.