मिर्जापुर के विंध्याचल पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार किया है. ये सभी विंध्याचल में भिखारी बनकर श्रद्धालुओं के पैसे और मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम देते थे. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब तीन लाख रुपये का मोबाइल और 310 रुपये नगद बरामद किया है.
मिर्जापुर के विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल धाम में मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुओं के पैसे और मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का विंध्याचल पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने सात ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो विंध्याचल मंदिर, गंगा घाट, रेलवे स्टेशन और गलियों में भिखारी के वेश में टीम बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. गिरोह का मास्टरमाइंड नाबालिग है जो कभी अंधे के रूप में भिखारी बनकर तो कभी भिखारी बनकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था.पुलिस ने इनके पास से 10 एंड्राइड मोबाइल एक आईफोन और 310 रुपए नगद बरामद किया है ,मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपए है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम की बात किया जाए तो समीर सरोज, पंकज ,रोशन सरोज, मोहित और विकास है साथ ही दो नाबालिग भी हैं, सभी विंध्याचल थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर विंध्यवासिनी धाम, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में श्रद्धालुओं व यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे. मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने के लिए कुछ लोग पटेंगरा नाला रेलवे ओवरब्रिज के दक्षिणी हिस्से में एकत्र हुए हैं. सूचना पर विंध्याचल पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विंध्यवासिनी धाम, गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे. चोरी के मोबाइल ग्राहकों को बेचकर उससे मिलने वाली रकम आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे.पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी से पूछताछ कर जेल भेज दिया है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.