मिर्जापुर के कुदारन हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन से कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिले,उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर तरह की संभव मदद का सांत्वना देते हुए परिवार को ढाढ़स बधाया और अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सरकारी सहायता पहुचाने का निर्देश दिया
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के कुदारन चौराहे के पास चार दिन पहले हुए हादसे में मृतकों के परिजन से सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल मिले. परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर तरह की संभव मदद का सांत्वना देते हुए परिवार को ढाढ़स बधाया. और अधिकारियों से वार्ता कर जल्द सरकारी सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया. पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुर्घटना दुखद है. परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है दो लोग घायल हैं अस्पताल में वाराणसी इलाज चल रहा है. हमारी सरकार उनके साथ है अधिकारियों से वार्ता की गई है जो सरकारी सहायता है वह मिलेगी जिसे निर्देश दिया गया है.
हम आपको बता दें चार दिन पहले तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से रोड के किनारे बने एक मकान में अनियंत्रित ट्रेलर घुस गई थी, जिससे घर में सोए पांच लोग चपेट में आ गए थे जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी और दो लोगों का इलाज ट्रामा सेंटर बी एच यू में जारी है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.