मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल धाम पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया.पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा.दिल्ली जंतर मंतर प्रोटेस्ट को लेकर कहा सरकार अत्याचार कर रही है.सोनम वांगचूक जनता की बात रख रहे मगर सरकार नहीं मान रही.समाजवादी पार्टी उनके साथ है.भगवान राम के मंदिर में चोरी करने वाले बड़े अधर्मी हैं.2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा की तैयारी पूरी है.मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से समाजवादी पार्टी की जीत होगी.
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव दो दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर जनपद पहुंचे हुए हैं. मिर्जापुर जनपद में पहुंचने पर कार्यकर्ता जगह-जगह शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया है. सबसे पहले शिवपाल सिंह यादव विंध्याचल स्थित मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी सरकार पर जमकर निशाना साधा कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार चाहे दिल्ली का चाहे उत्तर प्रदेश की हो अत्याचार कर रही है, सोनम वांगचुक पढ़े लिखे हैं वह जनता की बात रख रहे थे, सरकार उनकी बातों को नहीं मनाना चाहती है समाजवादी पार्टी उनके साथ हर तरीके से है. वही राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कहा जब भगवान राम के मंदिर में चोरी हो जाए चोरी वही लोग करते हैं भारतीय जनता पार्टी के लोग, इससे बड़े अधर्मी कौन हो सकता है. उत्तर प्रदेश में 2027 में होने जा रहे हैं विधानसभा चुनाव को लेकर कहा समाजवादी पार्टी की पूरी तैयारी है. आज मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने आए उनसे आशीर्वाद लेने आए हैं और समाजवादी पार्टी की जीत होगी. हमेशा मां विंध्यवासिनी देवी का आशीर्वाद मिला हुआ है. जब आशीर्वाद मिला होता है तो जीत निश्चित होता है.दर्शन पूजन कर विंध्याचल मंदिर से स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के आश्रम के लिए शिवपाल सिंह यादव निकल लिए हैं.स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन कर रात्रि विश्राम करेंग. मंगलवार को पुणे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लेकर जौनपुर के लिए रवाना होंगे.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.