मिर्जापुर जनपद में तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से घर में घुसा. हादसे में सो रहे पांच लोग मलबे में दब गए,सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी को बाहर निकला , जिसमें तीन की मौत हो गई है, दो गंभीर रूप से घायल है वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है.
मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र गांव कुदारन चौराहे के पास तड़के भीषण हादसा हो गया. वाराणसी से सोनभद्र जा रहे सीमेंट से लदा तेज रफ्तार ट्रक का टॉयर फटने से ट्रक अनिंयत्रित होकर घर में घुस गया. जिसमें पांच लोग दब गए. सूचना पर अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य प्रारम्भ कर मौके से रेस्क्यू कर सभी को ट्रक और मलबे से दबे लोगों को बाहर निकाला. जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई थी दो घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चचेरी मोड़ चुनार भिजवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है. मृतकों की पहचान राजाराम पुत्र स्व0 श्रीराम उम्र करीब-47 वर्ष,सुखिया पत्नी स्व0 श्रीराम उम्र करीब-70 वर्ष,चाँदतारा पत्नी सीताराम उम्र करीब-45 वर्ष है.सभी कुदारन थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर के रहने वाले हैं. वही घायल सुहानी पुत्री चंद्रशेखर,मुजेहरा थाना देहात जनपद मिर्जापुर उम्र करीब-12 वर्ष और सुनील शर्मा पुत्र रामसुभग कुदारन थाना अहरौरा जनपद मिर्जापुर उम्र करीब-45 वर्ष हैं. स्थानीय महिला ने बताया कि सो रहे घर में अचानक ट्रक घुस गया, इसमें तीन लोगों की मौत हो गई है जो गंभीर रूप से घायल हैं. पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, घर के समान नुकसान हो गए. जिले का कोई प्रशासन नहीं पहुंचा लोकल लोग पहुंचे हुए हैं हम मांग करते हैं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए और जो घायल हैं उनका बेहतर इलाज कराया जाय
.वही अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर घर में घुस गया सो रहे पांच लोग दब गए जिसमें तीन की मौत हो गई है दो घायल है जिनका वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है. मृतक तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.