मिर्जापुर जनपद में एक महिला के पति ने दुबई से फोन पर कहा कि मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा तुम अपने घर चली जाओ इसी से नाराज होकर महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई सैकड़ो फीट ऊपर मोबाइल के टावर पर चढ़े महिला को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार से पांच घंटे कड़ी में मशक्कत के बाद महिला को समझा बूझाकर नीचे उतरवाया.
मिर्जापुर के कछवां थाना क्षेत्र के गांव मितई में गुरुवार सुबह एक विवाहिता के मोबाइल टावर पर चढ़ जाने से गांव में अफरा-तफरी मच गई. करीब 4 से 5 घंटे तक महिला टावर पर ही बैठी रही इस दौरान सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए पुलिस ने किसी तरह महिला को समझा बूझाकर नीचे उतरवाया. बताया जा रहा वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मुंडा गांव की रहने वाली अंजली साहनी की एक साल पहले कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव के रहने वाले अजीत साहनी से लव मैरिज शादी हुई थी. अजीत वर्तमान में रोजी-रोटी के लिए दुबई में गया हुआ है.परिजनों के मुताबिक कई दिनों से अजीत अपनी पत्नी से बात नहीं कर रहा था. जब अंजली ने बार-बार फोन कर संपर्क करने की कोशिश की तो पति ने फोन पर कहा कि "अब मैं तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा, तुम अपने घर चली जा" इसी बात से नाराज पत्नी टावर पर चढ़ गई.
कछवां थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि एक महिला अपने पति से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी जिसे समझा बूझाकर उतरवा लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.