मिर्जापुर जनपद में घर के सामने खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची का पैर फिसलने से बाणसागर नहर में गिर गई, बहते हुए दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव पुलिस ने शव बरामद किया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र के रामपुर कामता गांव में बृहस्पतिवार को घर के सामने खेल रही चार वर्षीय मासूम बच्ची बाणसागर नहर में गिर गई वह बहकर दो किलोमीटर दूर दूसरे गांव पहुंच गई .पुलिस ने मासूम का शव बाणसागर नहर से बरामद किया .बताया जा रहा रामपुर कामता गांव के रहने वाले जीत नारायण की चार वर्षीय बेटी जानवी घर के सामने से गुजर रही बाणसागर नहर पर खेल रही थी इस दौरान पैर फिसलने से गिर गई. बाणसागर नहर के पानी में बहाव इतना तेज था कि करीब दो किलोमीटर तक बहती हुई लखनिया गांव के सामने पहुंच गई.जहां पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.मासूम बच्ची के मौत से परिवार में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. लालगंज थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि बाणसागर नहर में बालिका की पानी में डूबने से मौत हुई है.परिजनों के मुताबिक बच्ची खेल रही थी इस दौरान पैर फिसलने से बाणसागर नहर में गिर कर बह गई थी.फिलहाल पूरे घटना की जांच की जा रही है
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.