news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : घोरावल विधानसभा से ब्राह्मण नेता को अपना चेहरा बना सकती है बीएसपी, सुनील पांडेय (जैकी बाबा ) पर नजर

मिर्जापुर : घोरावल विधानसभा से ब्राह्मण नेता को अपना चेहरा बना सकती है बीएसपी, सुनील पांडेय (जैकी बाबा ) पर नजर

  •   JP PATEL
  •  2026-07-13 21:42:34
  •  0

मिर्जापुर जनपद में बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक की गई.बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी व मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा रहे इन्होंने सभी मिर्जापुर मंडल के विधानसभा के पदाधिकारियों की समीक्षा की इस दौरान उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक है सभी तैयारी में जुट जाए बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनना है. इस दौरान भारी संख्या में सोनभद्र के घोरावल से आए सुनील पांडेय (जैकी बाबा )के साथ सपा और बीजेपी छोड़ बसपा में शामिल होते भी बीएसपी कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में घोरावल विधानसभा चर्चा का विषय बन गया।

घोरावल विधानसभा में इस बार बीएसपी ब्राह्मण चेहरा को मौका दे सकती है. जैकी बाबा लखनऊ में बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के समक्ष कुछ दिन पहले जॉइन किये थे. मिर्जापुर जनपद पहुंचने पर उनके समर्थको ने जगह-जगह स्वागत किया।फिर मंडल स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक में सुनील पांडेय ने अपने समर्थकों को बसपा में शामिल कराया।बसपा में शामिल होने वाले लोग सपा और बीजेपी छोड़कर मायावती के नीतियों से प्रभावित होकर शामिल हुए हैं. घोरावल विधानसभा में बीएसपी ब्राह्मण प्रत्याशी उतार सकती है जिसकी चर्चा क्षेत्र में अभी से होने लगी है.मुख्य मंडल प्रभारी दिनेश चंद्रा ने भी कहा है कि यूपी विधानसभा के लिए बसपा सबसे पहले प्रत्याशी अपना मैदान में उतारेगी जिसकी तैयारी शुरू हो गई है. सुनील पांडेय ने बताया कि पहली बार में राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हूं. बहुजन समाज पार्टी से जुड़कर राजनीति की शुरुआत कर रहा हूं. आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथ को मजबूत करने का काम करूंगा. पार्टी मौका दिया तो घोरावल विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे तो घोरावल विधानसभा की जो भी मूलभूत समस्याएं होगी उसे पूरा करने का काम करेंगे क्योंकि भाजपा और सपा दोनों पार्टी के विधायक सत्ता में रहते हुए क्षेत्र के विकास के नाम पर जनता को केवल मूर्ख बनाकर ठगने का काम किए हैं आज भी घोरावल मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है

समीक्षा बैठक में इस दौरान विशिष्ट अतिथि अमरजीत गौतम मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर,पन्ना लाल भारती मुख्य मंडल प्रभारी, अतिथि मिर्जापुर जिलाध्यक्ष अलगू राम भारती ,जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ,सोनभद्र जिला अध्यक्ष रामचंद्र रत्ना ,भदोही जिला अध्यक्ष जेपी चौधरी, नंदलाल भारती महेश कुमार कुंज बिहारी राम प्रकाश पटेल शिव जोर पाल चंद्रशेखर भारती नंदलाल मोर्य रामसागर राव आदि लोग मौजूद रहे

Tag :  

संबंधित पोस्ट