news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : एमपी एमएलए कोर्ट ने चार साल पुराने गोलीकांड के मामले में आठ आरोपी दोषमुक्त, खाना बनाने के दौरान चली थी गोली,एक हुई थी मौत

मिर्जापुर : एमपी एमएलए कोर्ट ने चार साल पुराने गोलीकांड के मामले में आठ आरोपी दोषमुक्त, खाना बनाने के दौरान चली थी गोली,एक हुई थी मौत

  •   JP PATEL
  •  2026-07-11 08:27:08
  •  0

मिर्जापुर जिले में एमपी एमएलए कोर्ट ने वर्ष 2022 के गोलीकांड के मामले में कुल आठ आरोपियों को दोष मुक्त किया है. खाना बनाते समय अष्टभुजा पहाड़ पर विवाद हुआ था ,जिसमें गोली चली थी घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा पहाड़ पर 2022 में गोली कांड के मामले को लेकर आठ आरोपी थे. मिर्जापुर एमपी एमएलए कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोष मुक्त का फैसला सुनाया है. दरअसल 2022 में खाना बनाने के दौरान विवाद में गोली चलने के मामले में बिहार के पूर्व विधायक सुनील कुमार पांडेय और साथ अन्य पर आरोप था गोली चलाने का.घटना के दौरान कन्हैया प्रसाद को पेट में गोली लगी थी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी.सभी आरोपी बरी हो गए. गोलीकांड के सभी आरोपी बिहार के रहने वाले थे.

वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि 2022 के गोलीकांड का मामला एमपी एमएलए कोर्ट में चल रहा था. इसमें कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था. एडीजे प्रथम संतोष कुमार गौतम ने सभी आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट