मिर्ज़ापुर : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह शनिवार को नगर के वासलीगंज मोहल्ले में पहुंचे। लंबे समय बाद अपनों से मिलकर जहां वह भावुक हो उठे वहीं अपने बीच उन्हें पाकर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी पुलकित हो उठे थे। बताते चलें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री नगर के वासलीगंज निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह की माता स्वर्गीय मनोरमा सिंह के निधन पश्चात आयोजित त्रयोदशाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुंचे थे। बता दें कि मनोरमा सिंह पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की साली रहीं हैं, जिनके निधन बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपनों के बीच बैठकर बीते दिनों की चर्चा में मशगूल देखें गये। इस दौरान बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता लालबहादुर सिंह, डाक्टर रामकृपाल सिंह, किशन सिंह, शशि प्रकाश सिंह, डाक्टर दिनेश सिंह, अमरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, अमित श्रीनेत, अभिषेक केशरी 'बजरंगी' इत्यादि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे हैं।
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.