news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने से एक छात्र की मौत

मिर्जापुर : प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने से एक छात्र की मौत

  •   JP PATEL
  •  2026-07-01 07:45:27
  •  0

मिर्जापुर जनपद में प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल गिरने से एक छात्र की मौत हो गई है.बाउंड्री वॉल पर खेलते समय हादसा हुआ.अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मिर्जापुर के संत नगर थाना क्षेत्र के बहरछठ प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार एक दर्दनाक हादसा हो गया. बहन के साथ पढ़ने गए कक्षा एक के छात्र पर खेलते समय बाउंड्री वॉल गिरने से मौत हो गई है.बताया जा रहा बहरछठ गांव के रहने वाले सोनू की बेटी कंचन और बेटा महेश गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने गया था शौचालय के पास बाउंड्री वॉल पर खेल रहा था इस दौरान अचानक बाउंड्री गिरने से महेश दब गया पैर और सीने में गंभीर चोट आ गई.प्रधानाध्यापक अर्जुन ने घायल छात्र को तत्काल पटेहरा अस्पताल पहुंचाएं जहां डॉक्टर महेंद्र चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया. छात्र महेश की मौत से मां गुंजा देवी और पिता सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है तीन बहनों में तीसरे नंबर का महेश था. प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन पटेल बताया कि खेलते समय दीवार गिर गई थी महेश घायल हो गया था अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया है. वही जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो नहीं हो पाया. संत नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है सूचना मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Tag :  

संबंधित पोस्ट