news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : हाईवे पर खड़ी ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं कार,पति-पत्नी की मौत,चार घायल, काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे थे श्रद्धालु

मिर्जापुर : हाईवे पर खड़ी ट्रक में घुसी श्रद्धालुओं कार,पति-पत्नी की मौत,चार घायल, काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश लौट रहे थे श्रद्धालु

  •   JP PATEL
  •  2026-06-28 19:24:28
  •  0

मिर्जापुर जनपद में श्रद्धालुओं से भरी कार हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई. हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई है ,चार घायल है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है सभी कार सवार वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन कर मध्य प्रदेश घर लौट रहे थे. पुलिस घायलों को अस्पताल भिजवा दिया है मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है.

मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास शनिवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया.हाईवे पर खड़ी ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी.हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है जिनका अस्पताल मिला चल रहा है. बताया जा रहा सभी मृतक और घायल मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले हैं. यह परिवार वाराणसी से दर्शन-पूजन कर वापस अपने घर लौट रहा था.देर रात लहुरियादह के पास पहुंचने पर हाईवे पर खड़ी ट्रक को कार चालक देख नहीं सका और कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.हादसे में पति विकास-पत्नी सोनम की मौके पर मौत हो गई.और अन्य चार लोग घायल हो गई, कार चालक हीरालाल, हिमांशु ,सक्षम और राधा गंभीर रूप से घायल हैं. जिसमें राधा की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं मृतक के दो मासूम बेटे शिवांश और रुद्र बाल बाल बच गए है. सूचना पर पहुंची ड्रमंडगंज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे कर घटना की जांच में जुट गई है.

लालगंज सीओ अमर बहादुर ने बताया कि खड़ी ट्रक में पीछे से कार के घुस जाने के कारण हादसा हुआ है जिसमें दो की मौत हुई है तीन लोग घायल हैं ट्रक चालक फरार हो गया है जिसकी तलाश की जा रही है ,शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट