news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ता एसडीएम के न रहने पर तहसील में बैठे धरने पर

मिर्जापुर : जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ता एसडीएम के न रहने पर तहसील में बैठे धरने पर

  •   JP PATEL
  •  2026-06-27 19:06:55
  •  0

मिर्जापुर : जनहित संकल्प पार्टी (जेएसपी) का न्याय यात्रा मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. न्याय यात्रा में सैकड़ो मोटरसाइकिल और ऑटो के साथ गाड़ियां की काफिला राजगढ़ बाजार से होते हुए तहसील पहुंचकर एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन देना चाह रहे थे मगर एसडीएम के न रहने पर नाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल धरने पर बैठ गए कहा यहां के एमएलसी सांसद मंत्री ने फोन कर दिया कि जनहित संकल्प पार्टी का ज्ञापन ना लिया जाए का जब तक एसडीम या डीएम नहीं आते ज्ञापन लेने तब तक धरना जारी रहेगा. हालांकि थोड़ी देर बाद तहसील के अधिकारी आकर ज्ञापन ले लिया धरना समाप्त हो गया.

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां चुनावी तैयारी में जुट गई है. जनहित संकल्प पार्टी भी इस बार चुनावी मैदान में उतरेगी.मधुबन विधानसभा से जनहित संकल्प पार्टी की शुरू हुई यात्रा विभिन्न जनपदों से होते हुए शनिवार को मिर्जापुर के मड़िहान विधानसभा पहुंचने पर जनहित संकल्प पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया.राजगढ़ स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा की शुरुआत की गई .यात्रा में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और भारी संख्या में ऑटो, मोटरसाइकिल के साथ चार पहिया गाड़ियों के काफिले के साथ मड़िहान तहसील मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल के नेतृत्व में एसडीएम को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपना चाहा तो एसडीएम थाना दिवस होने के कारण नहीं मौजूद थे इसलिए नाराज होकर धरना पर बैठ गए आरोप लगाया कि यहां के सांसद एमएलसी और मंत्री ने अधिकारियों को फोन कर दिया कि जनहित संकल्प पार्टी का ज्ञापन ना लिया जाए मगर जब तक डीएम और एसडीएम नहीं आते हैं ज्ञाप लेने तब तक न धरना जारी रहेगा. हालांकि थोड़ी देर बाद तहसील के अधिकारी आकर ज्ञापन ले लिया और धरना समाप्त हो गया. इस दौरान जनहित संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर एस पटेल ने पत्रकारों से बात करते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा कहा कि जितनी वादे किए गए एक भी पूरे नहीं हुए हैं. 2027 की विधानसभा चुनाव में जनहित संकल्प पार्टी सरकार बनाने जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट