मिर्जापुर जनपद में मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटे की मौत हो गई है.बेटे का दवा लेकर ससुराल जाते समय ओवरटेक के दौरान ट्रैक्टर ट्राली ड्राइवर ने मोड़ दिया जिससे हादसा हुआ. मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था, मुंबई से घर पर आया हुआ था एक दिन बाद फिर मुंबई जाता.नाराज ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा भी किया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
जमालपुर थाना क्षेत्र के बियरही माइनर के पास मंगलवार के शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार बाप बेटे की मौत हो गई.मिट्टी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही जान चली गई.मृतकों की पहचान मनीष गुप्ता 35 वर्ष पुत्र स्व. छब्बूलाल गुप्ता और उनके 9 वर्षीय बेटे आयुष गुप्ता के रूप में हुई है.मृतक बाप बेटा टेकउर थाना चुनार के रहने वाले थे.परिजनों के अनुसार, मनीष गुप्ता बाइक से बेटे के दवा लेने के लिए विक्सी चट्टी गया हुआ था.दवा लेकर अपनी ससुराल केशवपुर जा रहे थे. तभी बियरही माइनर के पास पहुचने पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली से ओवरटेक करते समय अचानक ट्रैक्टर ट्राली का ड्राइवर मोड़ दिया जिससे बाइक चपेट में आ गया और पिता-पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की जानकरी पर पहुंची जमालपुर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है. इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा भी किया बताया जा रहा मनीष मुंबई में रहकर ऑटो चलाता था कुछ दिन पहले गांव आया हुआ था गुरुवार को फिर मुंबई जाता मगर इस बीच हादसा हो गया. बाप बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.मृतक मनीष अपने पत्नी के साथ एक 9वर्षीय बेटे और 6 वर्ष की बेटी को छोड़ चला गया.
वही अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन राजकुमार मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटे की मौत हुई है. ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लिया गया है घटना की जांच की जा रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.