मिर्जापुर : मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करने गए पत्रकार से मारपीट करना हेड कांस्टेबल को भारी पड़ गया. पत्रकारों में आक्रोश और सोशल मीडिया पर वायरल विडियो को कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने संज्ञान में लेते हुए एसपी से वार्ताकार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया जिसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है.
दरअसल पत्रकार रामलाल साहनी रविवार को विंध्याचल धाम में स्थित विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर दर्शन करने गए थे. निकास द्वारा से दर्शन करने का प्रयास किया तो हेड कांस्टेबल ने रोक दिया तो पत्रकार दूसरे मार्ग से मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन किया. दर्शन कर जब वापस जाने लगे तो निकास द्वार पर देखा कि हेड कांस्टेबल द्वारा कुछ लोगों को दर्शन कराया जा रहा है पत्रकार फिर वीडियो बनाने लगा जिससे हेड कांस्टेबल आग बबूला हो गया पहले तो कहासुनी करता है इसके बाद पत्रकार पर हाथ छोड़ देता है, दो हाथ चलाने के बाद तीसरा हाथ पत्रकार के आंख पर चला देता है. जिससे पत्रकार को आँख में चोट आने से घबरा जाता है. पूरी घटना लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. सोमवार के सुबह से वीडियो वायरल होने लगा. सोशल मीडिया पर पत्रकार के साथ मंदिर पर की गई मारपीट का वीडियो वायरल होने का उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी संज्ञान में लिया आशीष पटेल ने पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक से वार्ता कर हेड कांस्टेबल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही. इसके बाद एसपी ने हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ को निलंबित करते हुए अपने पीआरओ सेल के माध्यम से पत्रकारों को जानकारी दी हैं.
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पीआरओ सेल से जानकारी दी है कि पूरे मामले को धाम प्रभारी सुरक्षा की जांच और आख्या के आधार पर हेड कांस्टेबल महेंद्र नाथ को तत्काल प्रभाव से निलबिंत किया गया है. पूरे मामले की प्रारंभिक जांच क्षेत्राधिकार नगर अमित कुमार को दी गई है.इनकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.