news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : बिजली की करंट से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

मिर्जापुर : बिजली की करंट से युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

  •   JP PATEL
  •  2026-06-10 16:37:44
  •  0

मिर्जापुर जनपद में एक युवक की बिजली के करंट से हत्या की गई है.घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा,सीओ अमर बहादुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी लिए.

लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा खुर्द गांव के पास स्थित पावर हाउस के बाउंड्री के पास संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंचकर जब युवक की पहचान कराई तो पता चला युवक लहंगपुर का रहने वाला किशन कुमार है. जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए. मृतक किशन के पिता सूर्यबली ने बताया कि शाम को आमलेट खाने गया हुआ था, उसको खाने की बाद तालाब पर बैठा था इसके बाद लापता हो गया तो फोन लगाना शुरू किया गया तो फोन व्यस्त जा रहा था. सुबह जानकारी हुई की मृत्यु अवस्था में पड़ा हुआ है. आशंका है कि बिजली के करंट छु वाकर हत्या कर शव की फेंक दिया गया है. उसके पैर में करंट से जलने का निशान है.युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. घटना की जानकारी होने पर एडिशनल एसपी ऑपरेशन राजकुमार मीणा,सीओ अमर बहादुर पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण करते हुए परिजनों से वार्ता की है.

सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट से मौत होने की आशंका लग रहा है. पैर में इलेक्ट्रिक प्रवाह होने का निशान है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कैसे उनकी मौत हुई है फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट