news updates

मिर्जापुर: पति की मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पत्नी तेलंगाना से मिर्जापुर लगा रही चक्कर मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : तालाब स्नान करने गये तीन किशोर डूबे, दो की डूबने से हुई मौत, एक को बचाया गया

मिर्जापुर : तालाब स्नान करने गये तीन किशोर डूबे, दो की डूबने से हुई मौत, एक को बचाया गया

  •   JP PATEL
  •  2026-06-09 08:42:32
  •  0

मिर्जापुर: तालाब में डूबने से दो किशोर की हुई मौत.दोस्तों के साथ स्नान करने गए थे किशोर.गहरे पानी में चले जाने से हादसा हुआ.पुलिस ने दोनों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच में जुट गई है.

मिर्जापुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव के तालाब में स्नान कर रहे दोस्तों के साथ तीन किशोर डूबने लगे. एक को बचा लिया गया दो कि डूबने से मौत हो गई है. बताया जा रहा कटरा कोतवाली क्षेत्र सबरी चुंगी के रहने वाले मृतक किशोर बाबू गुप्ता और चंट्टू अपने 5 से 7 मित्रों के साथ देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां गांव में स्थित तालाब में मंगलवार के शाम को नहाने गए थे. स्नान करते समय गहरे पानी में चले जाने से तीन किशोर डूबने लगे एक को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया मगर दो बाबू गुप्ता और चंट्टू डूब गए स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस ने डूबे हुए दोनों किशोरो के शव को घंटों ग्रामीणों की मदद से तलाशने के बाद बाहर निकाला. दोनों किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है.

देहात कोतवाली प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि सबरी चुंगी के रहने वाले कुछ बच्चे तालाब में स्नान कर रहे थे इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से दो डूब गए जिनकी मौत हो गई है दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है, पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है.

Tag :  

संबंधित पोस्ट