मिर्जापुर जनपद में एक किशोरी की युवक ने हत्या कर नाले में शव को फेंक कर फरार हो गया है. किशोरी के शव घर से 200 मीटर की दूरी पर मिला है .प्रेम प्रसंग में युवक पर हत्या का आरोप है.हत्या की सूचना पर आईजी एसपी के साथ भारी संख्या में पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव में रविवार के सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक किशोरी की हत्या कर शव को नाले में फेंका हुआ मिला. सूचना पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक आईजी आरपी सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस मौके पहुंच गई. घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए परिजनों से जानकारी लेते हुए किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा पड़री थाना क्षेत्र के बसारी गांव की रहने वाली कविता बिन्द शनिवार की रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद सोने चली गई थी. सुबह मां की जब नींद खुली तो कविता बिस्तर पर नहीं दिखाई दी काफी खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों से सूचना मिली की कविता का शव नाले के पास दिखाई दिया है.परिजनों ने सुखनई गांव के रहने वाले साजन उर्फ राजन पर हत्या का आरोप लगाया है बताया है कि युवक कविता से फोन पर बातचीत करता था. कुछ दिन पहले बिना बुलाए एक रिश्तेदारी में पहुंच गया था जिसका परिवार ने विरोध किया तो इसी से नाराज होकर युवक ने कविता की हत्या कर कर शव फेका है. मृतक किशोरी कविता बिन्द के पिता मोहन बिन्द आर्केस्ट्रा संचालक हैं, घर पर वह नहीं थे किसी कार्यक्रम के सिलसिले में बाहर गए थे घर पर उनकी पत्नी और बेटी कविता थी. रात में मां बेटी एक साथ सोई थी इस दौरान बेटी लापता हो गई थी. पिता मोहन बिन ने बताया की बेटी साजन उर्फ राजन से बात करती थी कई बार मना किया गया था इसके बावजूद भी वह नहीं मान रहा था. रिश्तेदारी में भी चला गया था जब विरोध किया गया तो वह नाराज हो गया था इसी को लेकर उसने हत्या की है, खून से लतपथ पत्थर मिला है गला दबाकर पत्थर से मारकर हत्या करने की आशंका है. वहीं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि किशोरी की हत्या की गई है परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,आरोपी के गिरफ्तारी के लिए चार टीम में गठित कर दी गई है ,मृतका किशोरी की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है घटना की जांच की जा रही है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.