मिर्जापुर जनपद में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एंबुलेंस को पीछे से टक्कर मार दी. इस भीषड़ हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एम्बुलेंस बिहार शव लेकर जा रहा था ,तो वही कार सवार अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए वाराणसी मणिकर्णिका घाट जा रहे थे.
मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के पड़री गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 135 पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़ी एक एंबुलेंस में पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीण और राहगीरों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है. जहां पर इलाज चल रहा है. बताया जा रहा नालंदा बिहार के रहने वाले मनोज पासवान भोपाल से अपने भाई धनराज का शव एंबुलेंस से लेकर घर जा रहे थे.मिर्जापुर के पड़री गांव के पास एंबुलेंस का टायर पंचर हो जाने पर ड्राइवर सड़क किनारे एम्बुलेंस खड़ी कर टायर बदलने के लिए बाहर निकला तभी अचानक पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सीधे एंबुलेंस में जा घुसी. जिसमें कर सवार संजय सिंह, धनंजय, रोहित घायल हो गए यह सभी सतना मुख्तियारगंज मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं. सभी कार सवार घायल धनंजय की माता के अंतिम संस्कार में मणिकर्णिका घाट वाराणसी जा रहे थे.रास्ते मे हादसा हो गया. अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह ने बताया कि शव लेकर जा रहे खड़ी एंबुलेंस ने पीछे से आ रही कार ने टक्कर मारी है. पड़री के समीप घटना हुई हैं. हादसे में चार लोग घायल है अस्पताल भर्ती कराया गया है.
Tag :Copyright © 2017 NewsaddaaclickAll Right Reserved.