news updates

मिर्जापुर : जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस के यात्रियों का फूटा गुस्सा, एसी न चलने से रेलवे ट्रैक पर बैठकर रोकी ट्रेन मिर्जापुर: बेटे की जान बचाने के लिए माता-पिता ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद,14 माह के बेटे को लगेगा 9 करोड़ का इंजेक्शन

मिर्जापुर : तेज प्रताप यादव ने माँ विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन, कहां मैं अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करता योगी बनाएंगे फिर से सरकार, कॉकरोच जनता पार्टी का किया समर्थन कहां पूरे देश को हिला दिया

मिर्जापुर : तेज प्रताप यादव ने माँ विंध्यवासिनी देवी का किया दर्शन, कहां मैं अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करता योगी बनाएंगे फिर से सरकार, कॉकरोच जनता पार्टी का किया समर्थन कहां पूरे देश को हिला दिया

  •   जेपी पटेल
  •  2026-05-24 18:00:35
  •  0

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन किया. पत्रकारों से बात करते हुए कहां यूपी में एक बार फिर योगी सरकार बनेगी हम अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करते हैं.कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करते हुए कहा युवा जब अंगड़ाई लेता है तो पुरे देश में तहलका मचता है.युवा नौजवानों की ताकत इतना की 6 दिन में पूरे देश में तहलका मचा दिया है. भारतीय जनता पार्टी के साथ संभावित गठबंधन को लेकर कहा अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा.

मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने रविवार को माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया. इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है. कहां मैं अखिलेश यादव का सपोर्ट नहीं करता हूं. बिहार चुनाव में देखा होगा किस तरह से हमारी पार्टी ने परफॉर्मेंस किया हार जीत तो लगी रहती है राजनीति में ,उत्तर प्रदेश में योगी जी को फिर चांस है यहां पर दोबारा सरकार बनाने का काम करेंगे. सोशल मीडिया पर तहलका मचा मचा रही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर कहा कॉकरोच युवाओं को बोला गया इसलिए युवाओं का मै सपोर्ट करता हूं.युवा जब अंगड़ाई लेता है तो पूरे देश में तहलका मचता है युवा नौजवानों की ताकत इतना की 6 दिन में पूरे देश में तहलका मचा दिया है. पूरा देश दुनिया समझ रहा है कॉकरोच किसको बोला गया है कॉकरोच युवाओं को बोला गया है युवा नौजवान का हम सपोर्ट करते हैं. क्योंकि खुद हम युवा और नौजवान हैं. आगे कॉकरोच पार्टी से क्या छति पहुंचेगी क्या फायदा होगा कॉकरोच पार्टी के आंदोलन से ही पता चलेगा. जनशक्ति जनता दल का भाजपा के साथ संभावित गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “अगर मां की कृपा रही तो गठबंधन जरूर होगा.” उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि गठबंधन किस स्तर पर और किन परिस्थितियों में संभव हो सकता है. पेट्रोल डीजल के बड़े दाम को लेकर कहा बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है और सरकार को इस दिशा में गंभीरता से कदम उठाने चाहिए, उन्होंने कहा कि रसोई गैस, खाद्य पदार्थों और दैनिक जरूरत की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग पर सबसे अधिक असर पड़ रहा है.हलांकि सरकार ने कहा है गाड़ी कम से कम इस्तेमाल करें

भोजपुरी फिल्म जगत के चर्चित अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव की भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा, “वो और उनकी पार्टी आर जेडी जाने क्या करेंगे उससे हमे क्या लेना देना है.” उन्होंने इस विषय पर अधिक टिप्पणी करने से बचते हुए इसे खेसारी लाल यादव का व्यक्तिगत और राजनीतिक निर्णय बताया.

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिल्ली जाने को लेकर कहा दिल्ली जाने के लिए पहले से तय था किसके चक्कर चले गए वह राज ही राज रह गया. उनकी हरकतों को भी सभी ने देखा होगा.

Tag :  

संबंधित पोस्ट